ट्रक ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारा धक्का, SI की मौत, चार घायल

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को धक्का मार दिया। इस घटना में एसआई की मौत हो गई। पुलिस कर्मी सहित चार लोग घायल हो गये। घटना झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुपुर मेन रोड स्थित NH-114A बेंगाबाद के पास रातडीह में शनिवार देर रात घटी।

यहां हुए सड़क हादसे में SI विनय हांसदा की मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मी गश्ती के लिए SI को उनके किराए के घर से लेने गई थी। इसी बीच यह घटना हो गई। गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पेट्रोलिंग गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

बताया जाता हे कि एसआइ गाड़ी पर बैठ रहे थे। उसी समय मधुपुर की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पेट्रोलिंग गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्‍कर के बाद ट्रक पेट्रोलिंग गाड़ी को करीब 30 मीटर दूर तक घिसटता ले गया। इस दौरान फुटपाथ पर सो रही शकुंतला देवी भी चपेट में आ गईं। महिला के दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है। घायल पुलिस कर्मियों में आरक्षी नागेंद्र कुमार, नवीन कुमार और ड्राइवर संजय कुमार शामिल हैं।