Big News : पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी गिरफ्तार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी गिरफ्तार कर लिये गये। दुष्कर्म का आरोप  में मामला दर्ज होने के बाद से वे फरार थे।

जानकारी हो कि यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोपों से घिरे सुनील तिवारी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने वारंट जारी किया था। कोर्ट के अपर आयुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत से यह वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई थी।

बतातें चलें कि सुनील तिवारी के यहां काम करने वाली युवती ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़िता ने इस मामले की प्राथमिकी अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज हो चुका है।