आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

11 सितंबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी रात के 07.37 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति दिन के 11.23 बजे तक। योग- इंद्र दिन के 02.42 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.31 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.11 से 10.44 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.53 बजे से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन अनुकूल रहने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग हिस्सा लिया है, तो उन्हें उसमें सफलता मिल सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय कर सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। सोच-विचार और योजना बनाकर काम करेंगे तो स्थिति नियंत्रित हो जाएगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आप की सोच के एकदम प्रतिकूल रहेगा। आप योजना कुछ और बनाएंगे लेकिन होगा कुछ और। कामकाज में यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज उत्तम सफलता मिलने का योग है। इसके लिए आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलित रखना होगा। आज कामकाज के क्षेत्र में कोई जोखिम लेना पड़े, तो अवश्य लें। इसमें आपको भरपूर लाभ होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 11 सितंबर 2021 का राशिफल अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपके अनुसार सुधार होगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलने से समय पर निर्धारित काम पूरा कर लेंगे। भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आ रहा है। सफलता मिलेगी। व्यस्तता के बाद भी परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। इससे पारिवारिक वातावरण प्रसन्नपूर्ण रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आपकी आय बढ़ेगी। व्यापार के लिए की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। संतान की मनमानी के कारण आज आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। परिवार में तनाव संभव है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज स्थिति थोड़ी विपरीत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद के कारण बहसबाजी हो सकती है। कड़ी मेहनत से आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। विकास के क्षेत्र में आपके अनुभव दूसरे लोगों को भाने लगे हैं। कुछ दिन बाद नए अवसर भी मिल सकते हैं। भाई-बंधुओं से आपकी तालमेल की कमी रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) विद्यार्थियों के लिए सफलतादायक समय है। यदि नया व्यवसाय करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) छोटी सी बात आज बतंगड़ बन सकती है। अतः बातचीत में सतर्क रहें। प्रयास करें कि अप्रिय प्रसंग से दूरी बनी रहे। शाम तक सब ठीक हो जाएगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए उपयुक्त है। यदि धन लाभ होने में कुछ विलंब हो रहा हो, तो चिंता नहीं करें। कुछ ही समय बाद स्थिति में बदलाव होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।