ग्रामीणों की हुई स्‍वास्‍थ्‍य जांच, बांटे गये फसलों के बीज

झारखंड
Spread the love

रांची। ट्राइवल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित राजाउलातु स्थित मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (Unit of YBN university) संयुक्त तत्वावधान में नामकुम प्रखंड की लाली पंचायत के अंतर्गत फतेहपुर गांव में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर एवं होम्योपैथिक विज्ञानसभा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। वायरल फीवर, दस्त रिंगवार्म, एक्जिमा, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एसिडिटी, पायरिया, मीजल्स कौनसीलाइटिस, पाइल्स हाथी रोगों के मरीजों का इलाज के साथ उचित सलाह दी गई। सभी को निःशुल्क दवाई भी दी गई। मौके पर संस्थान की तरफ से 100 महिलाओं के बीच में सेनिटरी पैड (नैपकिन) का वितरण किया गया। कृषकों के बीच में सरगुजा, लौकी, नेनुआ एवं भिंडी का बीज भी बांटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाली पंचायत के मुखिया रामचन्द्र सिंह मुंडा ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पूर्व  कुलपति डॉ सत्य नारायण मुंडा, वाईवीएन विश्वविद्यालय राजाउलातू रांची के चेयरमैन रामजी यादव, होम्योपैथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डॉ राजीव कुमार, मुखिया रामचन्द्र सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ मुंडा ने कहा कि ट्राईबल सोशल वेलफेयर सोसाइटी संस्था वाईवीएन विश्वविद्यालय के द्वारा बिरसा आयुष ग्राम कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत गांवों में बिरसा आयुष क्लीनिक की स्थापना की जायेगी। इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा।

रामजी यादव कहा कि यह दवाओं द्वारा रोगी का उपचार करने की एक ऐसी विधि है, जिसमें किसी स्वस्थ व्यक्ति में प्राकृतिक रोग का अनुरूपण करके समान लक्षण उत्पन्न किया जाता है। इससे रोगग्रस्त व्यक्ति का उपचार किया जा सकता है। डॉ राजीव कुमार ने कहा कि‍ होम्योपैथी द्वारा सभी तरह के रोगों का इलाज सफलतापूर्वक किया जाता है।

कार्यक्रम में ट्राइवल सोशल वेलफेयर सोसायटी के भुवनेश्वर महतो, मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉ कालीचरन चौधरी, डॉ साजिद, डॉ विनोद कुमार, श्रवण कुमार, रामप्रकाश यादव, विजय कुमार मांझी, शिखा कुमारी, रूपम चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया, वार्ड सदस्य जीरो मुंडा, रविंद्र नाथ प्रमाणिक, वार्ड सदस्य सूरीति देवी, सनिका मुंडा, वार्ड सदस्य नवमी देवी, मानकी मुंडा, ग्राम प्रधान दिग्विजय मुंडा, पुरेंद्र मुंडा, एतवा मुंडा, सुखदेव मुंडा आदि का योगदान रहा।