टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड विजेता नीरज का यह सपना भी पूरा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा यह सपना भी पूरा हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी खुद साझा की। इसकी तस्वीर भी डाली है।

जापान में हुए टोक्यो ओलंपिक के भाला फेंक में नीरज ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाई। नीरज ने शनिवार को ट्वीट कि‍या। उन्होंने चार्टर्ड फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ की तस्वीर साझा की।

तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ, जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’