रांची के कांंके में आपसी विवाद में नाबालिग की हत्या, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

अपराध
Spread the love

रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र में मजदूरी करने वाले नाबालिग की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 15 वर्षीय नाबालिग अरबाज अंसारी पिता इस्माइल मियां की हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर कांंके पुलिस पहुंची।

मामले की छानबीन में जुट गयी। मृतक 4-5 युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद कर रहा था और बात आगे बढ़ने पर मारपीट हुई। इसी दौरान अमन ने इस्माइल मियां के बेटे अरबाज की छाती पर चाभी से वार कर दिया, इसमें चाभी का नुकीला भाग अरबाज के दिल के सामने लग गया। अरबाज वार से गिर गया। वारदात में घटनास्थल पर ही अरबाज की मौत हो गयी। हालांकि आसपास के लोगों की मदद से अरबाज को कांके जेनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरबाज पंक्चर दुकान में मजदूरी करता था। वह मांडर का रहने वाला था। फिलहाल वह राजू की मिल्लत कॉलोनी स्थित घर पर ही रहता था। वहीं आरोपी अमन अंसारी भी रहता था। अमन मूल रूप से कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू का रहने वाला था।

फिलहाल वह हाशिम मार्केट के समीप किराये के मकान में रह रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।