सिंगर अल्तमश के म्यूजिक वीडियो ‘गलतफहमी’ का पोस्टर रिलीज, जल्द आएगा गाना

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। प्यार मोहब्बत में अक्सर ‘गलतफहमी’ पैदा हो जाती है। उससे रिलेशनशिप पर असर पड़ता है। इसी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है शुजय रिकार्ड्स का नया म्यूजिक वीडियो ‘गलतफहमी’। दीपक जोशी, आकृति अग्रवाल और यशपाल सिंह के अभिनय से सजे इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज कि‍या गया है। गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अल्तमश फरीदी ने गाया है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में बहुत अच्छे-अच्छे गाने गाए हैं। आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में अल्तमश फरीदी ने ‘एक मुलाकात’ गीत गाया था। रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म ‘दो लफ्जों’ की कहानी” में ‘जीना मरना’ सांग गाया जो सुपर हिट रहा। 

म्यूजिक वीडियो ‘गलतफहमी’ के कोरियोग्राफर छोटु लोहार हैं, जो ‘डांस इंडिया डांस’ और फिल्म ‘एबीसीडी’ की वजह से मशहूर हैं। गलतफहमी के निर्माता शुभम सिंह और वीडियो डायरेक्टर जागेश सिंह हैं। इसके गीतकार और संगीतकार योद्धा सिंह हैं। मिक्स मास्टर और अरेंजर गोलू गगन, डीओपी परवेज पठान और डिजिटल  हेड विक्की यादव हैं।

गाने का पोस्टर भी वीडियो की कहानी कहता है। जिसमें दीपक जोशी और यशपाल सिंह आकृति अग्रवाल को हैरत से देख रहे हैं। आकृति भी कन्फ्यूज है कि गलतफहमी किससे हुई है। पूरी स्टोरी जानने के लिए आपको इसका वीडियो सांग देखना होगा, जो शुजय रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर जल्द रिलीज किया जाएगा।