रोटी बैंक यूथ क्लब ने अनजान महिला का किया अंतिम संस्कार

झारखंड सरोकार
Spread the love

धनबाद। रोटी बैंक यूथ क्लाब हर क्षेत्र में सेवा कर रहा है। चाहे भूखों को खाना खिलाना हो, रक्तदान हो या अन्य कार्य। सोमवार को क्‍लब के सदस्यों ने एक लावारिस वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार कि‍या।

दरअसल, 2 दिन पहले यूथ क्लब द्वारा निर्मला देवी (70) को शहीद निर्मला महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था उनका कोई परिजन नहीं था। इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई।

मृत्यु के बाद हिन्दू रीति-रिवाज से उनकी अंत्येष्टि क्लब के सदस्य द्वारा कराया गया। सूचना पाकर भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद अशोल पाल भी पहुंचे। अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया। अंतिम यात्रा में बैंक के अध्यक्ष रवि शेखर, विष्णु सिंह, प्रवीण गिरी, रिषभ राज, शददत हुसैन आदि शामिल हुए।