पीएम मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास, विपक्ष पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

अलीगढ़। प्रधानमंत्री मोदी और यूपी सीएम योगी ने आज अलीगढ़ के लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से शिक्षा क्षेत्र में राज्य के साथ ही देश को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया कि कैसे देश में हर किसी को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत डिफेंस एक्सपोर्टर की नई पहचान बनाने की तरफ आगे बढ़ रहा है।यूपी छोटे-बड़े निवेशक के लिए आकर्षक स्थान बन रहा है।

वहीं पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दौर था जब यहां शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं। यूपी के लोग भूल नहीं सकते कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे।