ब्रेकिंगः नीतीश सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों को चार साल के लिए किया सस्पेंड, जानें वजह

बिहार मुख्य समाचार
Spread the love

पटना। बड़ी खबर बिहार से आ रही है। खबर के अनुसार भोजपुर के पूर्व एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के एसपी रहे आइपीएस सुधीर कुमार पोरिका को बड़ा झटका लगा है।

इन दोनों अधिकारियों की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं। नीतीश सरकार ने इन दोनों अफसरों को अगले 4 साल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। बिहार गृह विभाग के आरक्षी शाखा की ओर से अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गयी है। बालू माफियाओं के साथ सांठगांठ और आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में निलंबित चल रहे अधिकारियों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। अब उन्हें अगले 4 साल तक सस्पेंड कर दिया गया है।