Big News : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को कल से मिलेगा वेतन

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। उनके दिसंबर के वेतन का भुगतान कल से किया जाएगा। इसका आदेश वित्त विभाग के उप सचिव राजकि‍शोर खाखा ने 21 दिसंबर को जारी किया।

जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को माह दिसंबर, 2022 के मासिक वेतन का भुगतान 22 दिसंबर, 2022 से किया जाय। क्रिसमस पर्व के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

जानकारी हो कि सरकार ने दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर अक्‍टूबर, 2022 का वेतन पहले ही दिया था। राज्‍य सरकार के निर्णय पर झारखंड सरकार, राज्‍यपाल सचिवालय, झारखंड उच्‍च न्‍यायालय और विधानसभा सचिवालय में सभी पदाधिकारी और कर्मियों को अक्‍टूबर के मासिक वेतन का भुगतान 20 अक्‍टूबर, 2022 से किया गया था।

बतातें चलें कि आपके अपने न्‍यूज वेब पोर्टल ‘dainikbharat24.com’ ने वेतन भुगतान से संबंधित खबर 12 दिसंबर, 2022 को प्रकाशित किया था। इसमें बताया था कि कर्मचारियों को क्रिसमस से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।