मौसम विभाग का अलर्ट, आ रहा एक और चक्रवात, जानें नाम

देश नई दिल्ली मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। गुलाब नामक चक्रवात को आए अभी कुछ ही घंटे बीते हैं। अब एक और चक्रवात दस्‍तक देने वाला है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसका असर देश के कई राज्‍यों में देखने को मिलेगा। कई जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि गुलाब की तरह एक और चक्रवात आएगा। इसका नाम शाहीन रखा गया है। इसे देखते हुए 3 अक्टूबर तक मुंबई से गुजरात तट तक समुंदर में होने वाली सारी गतिविधियों को रोकने की हिदायत दी गई है। मछुआरों को मछली पकड़ने जाने के लिए मना किया गया है। जहाजों को समुंदर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

अहमदाबाद IMD की निदेशक डॉ मनोरमा मोहंती ने बताया कि अगले तीन दिन में गुजरात में भारी से अति भारी बारिश होगी। अगले 12 घंटे में अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है। दक्षिण अहमदाबाद में और उसके कई जि‍लों में भारी से अति भारी बारिश होने की भी उम्‍मीद है।