Jharkhand Weather : एक और दो अक्‍टूबर को भी होगी भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची।झारखंड में एक और दो अक्‍टूबर को भी भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 30 सितंबर को दी। गुरुवार को भी राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई।

01 अक्‍टूबर

राज्‍य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, पलामू, गढ़वा, चतरा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

02 अक्‍टूबर

राज्‍य के उत्तरी-पूर्वी ओर निकटवर्ती उत्तरी भागों के मध्‍य हिस्‍से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।