Corona Update : झारखंड में मिले 209 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड
Spread the love

रांची । झारखंड में 28 नवंबर की रात 9 बजे तक 209 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 50 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 8 हजार 786 पॉजिटिव केस और 2,154 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 5 हजार 669 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 216 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 50, बोकारो से 24, देवघर से 11, धनबाद से 26, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 43, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 3, हजारीबाग से 9, जामताड़ा से 8, खूंटी से 2, लातेहार से 5, लोहरदगा से 6, पलामू से 4, रामगढ़ से 2, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 1, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज मिले।

1 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 28 नवंबर को 1 मरीजों की मौत हो गई। रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 963 हो गई।