राशन डीलर पर नहीं हुई कार्रवाई, आजसू पार्टी का आमरण अनशन शुरू

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

रांची । कालाबाजारी के आरोपी राशन डीलर पर कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर आजसू पार्टी का जमुआ प्रखंड कार्यालय के मुख्‍य द्वार पर शनिवार से आमरण अनशन शुरू हो गया। सदस्‍यों ने कहा कि मांगे पूरी होने तक अनशन रहेगा जारी। इससे पहले आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शंकर यादव की अध्यक्षता में रैली निकाली गई।

आजसू नेता ने कहा कि 23 नवंबर को पोबी के जनवितरण प्रणाली दुकानदार अनिल कुमार सिन्हा का 52 पेटी अनाज वाहन सहित ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया। एजीएम ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए लिखित दिया, परंतु डीलर और वाहन चालक पर कार्रवाई के बदले एमओ सहित उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से वाहन को आधी रात को छोड़कर मामले को रफा दफा कर दिया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्‍याप्‍त है।

श्री यादव ने कहा कि वाहन चालक और डीलर पर प्राथमिकी दर्ज कर डीलर का लाइसेंस रद्द किया जाए। जब तक उसका लाइसेंस रदद् नहीं किया जाता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। संचालन देवरी प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव ने किया।

आमरण अनशन में शंकर यादव, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष गौतम सागर राणा, सचिव मो जावेद, रामेश्वर यादव, प्रकाश वर्मा, बलदेव यादव, अंजू देवी, लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी सहित अन्य हैं। इस अवसर पर सुजीत सिंह, राजेन्द्र राम, दिल मोहम्मद अंसारी, मुस्लिम अंसारी, सुलेमान अंसारी, चारखु यादव, सुदामा देवी, महेंद्र राम, अरुण यादव, सुरेश गोस्वामी, मितनी देवी, आरती देवी, सुमा देवी, रूबी देवी, जुगनी देवी, अरुण यादव, जानकी दास, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे।