Jharkhand : अभी कहीं जाने से पहले जरूर पढ़ें मौसम की ये खबर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। अभी कहीं जाने का प्लाेन हो तो मौसम की यह खबर जरूर पढ़े। इसके बाद ही निकले। रांची स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है। हल्की बारिश होने की उम्मीद भी है।

केंद्र के अनुसार इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, सिमडेगा, धनबाद, गुमला, पलामू, जामताड़ा, खूंटी, सरायकेला आदि जिलों के कुछ भागों में पड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर केंद्र ने यहां के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जायें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।