गुप्‍त सूचना पर होटल में छापेमारी, अलग धंधे का हुआ खुलासा

अपराध झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बेरमो (बोकारो)। गुप्‍त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। फिर वहां चल रहे अलग ही धंधे का पता चला यह घटना फुसरो स्थित अपना बाजार के पीछे स्थित एक होटल से जुड़ा है।

यहां बोकारो की आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। इस दौरान यहां चल रहे अवैध महुआ शराब के कारोबार का खुलासा हुआ। इसे जब्‍त कर टीम ने नष्ट कर दिया।

स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि बाजार की मुख्य जगह पर अवैध महुआ शराब संचालन से हमलोगों की दुकान पर असर पड़ता है। दिन भर शराबियों की अड्डेबाजी होती थी। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्य बाजार में 24 घंटा अवैध महुआ शराब मिलता है। दिन तो दिन रात सेवा भी उपलब्ध रहती है।

आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि महुआ शराब का धंधा कहीं भी चलने नहीं दिया जाएगा। यह इंसान को मानसिक और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। यह जहरीले पदार्थों से बनाया जाता है। पीने से लोगों की जान चली जाती है। छापेमारी की लगते ही धंधेबाज होटल संचालक पिता जमुना साव और पुत्र अनिल साव वहां से भाग निकले।