लड़की को अस्पताल देगा 35 करोड़ का जुर्माना, सालों बाद खुला ये राज…

दुनिया वायरल
Spread the love

इस खबर के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। दरअसल स्पेन की 19 साल की एक लड़की ने अपना डीएनए टेस्ट कराया। जब टेस्ट रिपोर्ट सामने आई, तो वह हैरत में पड़ गई।

दरअसल, लड़की की किसी बात को लेकर उसके माता-पिता से झगड़ा हो गया था। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि लड़की ने अपना डीएनए टेस्ट कराने का फैसला ले लिया, लेकिन रिपोर्ट में उसे पता चला कि वह जिनके साथ इतने सालों से रह रही है वह उसके पिता नहीं है। इसके बाद उसने अपनी मां के सैंपल की भी जांच कराई, तो पता चला मां भी उसकी नहीं हैं। स्पेन के नॉर्दर्न ला रिओजा के सैन मिलान डी रॉगरोने अस्पताल में लड़की का जन्म हुआ था। साल 2002 में पैदा हुई लड़की के घर का माहौल तनावपूर्ण था। लड़की को उसके नाना-नानी ने पाला-पोसा। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट देखने के बाद लड़की ने अस्पताल से संपर्क किया जिसके बाद हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई।

रिकॉर्ड में पता चला कि एक ही दिन अस्पताल में दो लड़कियों का जन्म हुआ था। इस लड़की के जन्म के पांच घंटे पहले एक और लड़की पैदा हुई थी। दोनों बच्चियां कमजोर थीं जिसकी वजह से दोनों को इन्क्यूबेटर में रखा गया था। अस्पताल की लापरवाही की वजह से दोनों बच्चियों की अदला-बदला हो गई और वह दोनों दूसरे परिवार में चली गईं। अब अस्पताल को इस गलती की वजह से लड़की को 35 करोड़ रुपये हर्जाना देना पड़ेगा।