हेल्प टीम रांची ने सेनेटरी पैड और सब्जी का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। हेल्प टीम रांची द्वारा हटिया स्थित आंध्रा कॉलोनी में रविवार को करीब 35 लोगों को सेनेटरी पैड और सब्जियां बांटी गई। इस अवसर पर हेल्प टीम के सदस्‍य आद्रीजा झा द्वारा महिलाओं में माहवारी के दौरान आने वाली समस्या और उसके निवारण के बारे में बताया गया। बच्चियों को समझाया कि पैड का इस्तेमाल कैसे करेंगे। इसका क्या महत्‍व है।

इस कार्यक्रम में समाजसेविका दीपा रानी, कुमारी कंचना और टीम हेल्प के सदस्य अरिहंत जैन, प्रत्यूष पराशर, आशीष पाठक सहित टीम के करीब 15 सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर टीम हेल्प रांची ने लोगों को कोविड-19 के बारे जागरूक किया। ज्ञात हो कि टीम हेल्प पिछले करोना से ही लोगों के बीच में कच्चा राशन, खिचड़ी, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि चीजों का लगातार वितरण कर रही है।