फेलोशिप से कस्तूरबा विद्यालय से पास लड़कियों को मिलेगी शक्ति

झारखंड
Spread the love

  • जिला प्रशासन और उगम एजुकेशन फाउंडेशन के बीच एमओयू

रांची। बालिका सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन रांची ने पहल की है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से पास हो चुकी लड़कियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें फेलोशिप कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इसे लेकर 11 सितंबर, 2021 को रांची जिला प्रशासन और उगम एजुकेशन फाउंडेशन के बीच MOU साइन किया गया।

उपायुक्त छवि रंजन की उपस्थिति में जिला प्रशासन प्रतिनिधि एडीपीओ कौशल किशोर और उगम एजुकेशन फाउंडेशन की संस्थापक सह निर्देशक श्रीमती लोपा गांधी ने एमओयू पर साइन किये। मौके पर पीएमयू सदस्य प्रतिरक्षिता चौधरी और उगम प्रतिनिधि संजय भी उपस्थित थे।

फेलोशिप प्रोग्राम सशक्तिएक साल का

बालिका सशक्तिकरण के लिए साइन किए गए इस एमओयू के तहत जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से उत्तीर्ण छात्राओं को एक चयन प्रक्रिया के बाद उगम एजुकेशन फाउंडेशन के सशक्ति फेलोशिप कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। यह कार्यक्रम 1 साल का है, जिसमें चयनित फेलोज के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

ऐसे निखारा जाएगा सिलेक्टेड फेलोज को

शक्ति फेलोशिप प्रोग्राम के तहत चयनित लड़कियों के लाइफ स्किल, लीडरशिप, स्टोरी टेलिंग, फैसिलिटेशन स्किल और इंग्लिश स्पोकन पर कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मूल लक्ष्य चयनित लड़कियों का सर्वांगीण विकास, सशक्तिकरण और उन्हें कम्युनिटी रिसोर्ट के रूप में रूपांतरित करना है।