केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा कल से असम के दौरे पर

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा कल से दो दिनों के असम दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान वे एमएफपी, वीडीवीके और ट्राइ फूड कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिन्हें राज्य और क्षेत्र में जनजातीयों की अधिकारिता के लिए लागू किया गया है। उनके साथ ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्णा और ट्राइफेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।

दो दिनों की यात्रा के दौरान मुंडा असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम के जनजातीय कार्य मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव एवं गुवाहाटी में राज्य के अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुंडा के यात्रा कार्यक्रम में लोखरा गुवाहाटी के कटकीपाड़ा में वीडीवीकेसी का दौरा करने की भी योजना बनाई है।

मंत्री के दो दिवसीय दौरे का उद्देश्य इन जनजातीय विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन, चुनौतियों और प्रगति की समीक्षा और आकलन करना है। देश भर में ट्राइफेड द्वारा कार्यान्वित इन कार्यक्रमों का अंतिम लक्ष्य पूरे देश में जनजातीय जीवन एवं आजीविकाओं में पूर्ण रूपांतरण लाना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रगति करना है।