तीन बच्चों के बाप को इश्क लड़ाना पड़ा भारी, पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार, अब पहुंचा हवालात

अपराध बिहार
Spread the love

पटना। कहते हैं प्यार में कभी-कभी लेने के देने पड़ जाते हैं। यहां ऐसा ही हुआ है। 45 साल के अधेड़ को 20 साल की किरायेदार से इश्क हो गया है। इस रिश्ते की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। जब पत्नी को इसकी जानकारी हुई, तो उसने थाने में लिखित शिकायत कर पति को जेल भिजवा दिया। मामला पटना के पुनपुन थाने का है।

यहां कामेश्वर सिंह चौक निवासी रंजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रंजीत कुमार के ऊपर आरोप है कि 20 साल की किरायेदार के साथ उसका अवैध संबंध है। इसे लेकर उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला ने बताया कि उनके घर में 20 साल की एक लड़की किराये पर रहती थी। जिसके साथ उनके पति का अवैध रिश्ता था। वे लोग काफी मना करते थे, लेकिन पति नहीं मान रहा था।

वहीं दूसरी ओर लड़की के स्वजन उसे किराए के घर से वापस ले गये। जानकारी के मुताबिक पुनपुन के कामेश्वर सिंह चौक के पास रहने वाले रंजीत कुमार (45) के तीन पुत्र हैं। उनमें से एक पुत्र की शादी भी हो चुकी है।