कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष का दावा, शीघ्र कांके विधानसभा में होगा उपचुनाव

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा किया कि कांके विधानसभा में शीघ्र उपचुनाव होगा। उन्‍होंने कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा और शहजादा अनवर के साथ कांके और बुढ़मू का 12 सि‍तंबर को दौरा किया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से कांके चौक में कांके प्रखंड अध्यक्ष संजर खान की अगुवाई स्‍वागत किया।

पिठोरिया चौक में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जिला परि‍षद सदस्य मोजिबुल अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बुढमू जाने के क्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य अईनुल हक अंसारी के नेतृत्व में कोनकी चौक में प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षों और जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा का स्वागत किया।

कोनकी चौक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कहीं न कहीं कांग्रेस के लोगों के चेहरे पर सरकार बनने के बावजूद उदासी रही है। उन तमाम चेहरों की मुस्कुराहट बिखेरने का काम हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व आरपीएन सिंह ने किया है। कांके बहुत दिनों से कांग्रेस से अछूता रहा है। ये हमारी और आपकी कमजोरी है कि सुरेश बैठा विधानसभा तक नहीं पहुंच पाए। कुछ दिनों बाद कांके में विधानसभा उपचुनाव होने वाला है। लोग कांग्रेस की झोली में कांके सीट देने की काम करेंगे, तभी उन उदास चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरने का काम हो जाएगा।

मौके पर मदन कुमार महतो, मोजिबुल अन्सारी, चन्दन बैठा, नीरज भोक्ता, सोमनाथ मुंडा, गुलजार अहमद, जमील अख्तर, अशोक महतो, पुनिता कुजूर, निर्मला गाड़ी, फुलकुमारी, शाहदेव मुंडा, लालमणी उरांव, उनील महतो, उपेन्द्र उरांव, सूरज महतो, सोमरा उरांव, नसीम अन्सारी, जाकिर अन्सारी, गुफरान अन्सारी, फिरदौश आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।