झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, किया शिव तांडव नृत्य भी

मुख्य समाचार
Spread the love

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र का तीसरा भी नमाज कक्ष आवंटित करने के मुद्दे को लेकर विवाद की भेंट चढ़ गया। भाजपा विधायकों ने मंगलवार को विस परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। विधानसभा गेट पर धरना पर बैठकर भाजपा विधायकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

भाजपा विधायक मांग कर रहे हैं कि सरकार विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटित करने के फैसले को वापस ले। भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि जबतक सरकार और विधानसभा अध्यक्ष नमाज कक्ष के फैसले को रद्द नहीं करते या अन्य धर्मों के लोगों के लिए पूजा गृह की व्यवस्था नहीं करते, विरोध जारी रहेगा। मंगलवार को देवघर से आये पांडा ने सभी विधायकों को चंदन लगाया। वहीं सभी भाजपा विधायकों के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। विधायक नारायण दास, रणधीर सिंह और राज सिन्हा ने शिव तांडव नृत्य भी किया।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में नमाज पढ़ने के लिये कक्ष आवंटित किया है। भाजपा इस फैसले का पुरजोर विरोध कर रही है। विरोध की वजह से मॉनसून सत्र की कार्यवाही बाधित है। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल कहा था कि सरकार अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी।