कांग्रेस में संवादहीनता को समाप्त करने का प्रयास करूंगा : राजेश ठाकुर

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। इसपर उतरने का प्रयास करूंगा। झारखंड कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं को हीं केन्द्र बिन्दु में रखकर उनकी भावना के अनुकूल कार्य किया जायेगा। पार्टी में संवादहीनता को समाप्त करने का प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलेगा। राज्य हित में गठबंधन दलों के साथ आपसी सामंजस्य को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जायेगा। वह 28 अगस्‍त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोज‍ित अभिनंदन सह स्वागत समारोह में बोल रहे थे।

नवनियुक्त अध्यक्ष सह‍ित कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, सांसद, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर के नई दिल्ली से झारखंड की राजधानी रांची आगमन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इससे पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में विभिन्न जिलों से पहुंचकर नवनियुक्त पदधारियों का कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से कांग्रेसजनों का काफिला नवनियुक्त पदधारियों को साथ कांग्रेस भवन के लिए निकला, जो राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचा। नवनियुक्त पदधारियों ने एयरपोर्ट से हिनू चौक पर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, गाड़ीखाना चौक, शाहदेव चौक के रास्ते मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर माल्यार्पण किया गया। फिर मोरहाबादी से कचहरी चौक के रास्ते सुभाष चौक होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

कांग्रेस भवन में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों को आभा सिन्हा के नेतृत्व में महिलाओं ने टीका-चन्दन लगाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को कुमार राजा, गीता कोड़ा को शमशेर आलम, बन्धु तिर्की को राकेश सिन्हा एवं राकेश किरण महतो, जलेश्वर महतो को निरंजन पासवान एवं शहजादा अनवर को सलीम खान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में मिलकर कर चलेंगे तो एक दिन भी भाजपा हमारे सामने नहीं टिक पायेगी।

कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि पार्टी ने जो सम्मान मुझे दिया है, उसमें मैं खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। बन्धु तिर्की ने कहा कि पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। जलेश्वर महतो ने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य करूंगा। शहजादा अनवर ने कहा कि युवाओं से लबालब नई उर्जावान टीम का गठन किया गया है, जो आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पाण्डेय की। कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन प्रसाद और स्वागत रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा ने दिया।

कार्यक्रम में मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह, ममता देवी, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, राकेश सिन्हा, आभा सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, कुमार राजा, डॉ एम तौसीफ, अजय नाथ शाहदेव, कुमार गौरव, डॉ बिनोद सिंह, निरंजन पासवान, विनय सिन्हा दीपू, सत्यनारायण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, चंचल चटर्जी, नेली नाथन, अभिलाष साहु, शकील अहमद अंसारी, पूर्णिमा सिंह, पप्पू अजहर, प्रभात कुमार, जगदीश साहू, सलीम खान, तनवीर आलम, दीपक ओझा, सुधीर सिंह, प्रिंस बट्ट, रियाज अहमद, अंकित राज, सुषमा हेम्ब्रम, सुनील सिंह, आलोक तिवारी, दिनेश लाल सिन्हा, उज्जवल तिवारी, सदाब खान, राजू राम, अजय सिंह, निशान्त राजा, गुलाम रब्बानी, जितेन्द्र त्रिवेदी, राजीव पांडेय, राजेश चन्द्र राजू, वेद प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे।