देशभर में छऊ नृत्य का बढ़ा मान, उपराष्ट्रपति ने झारखंड के तपन पटनायक को दिया सम्मान

झारखंड
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिले के छऊ गुरु और राजकीय छऊ कला केंद्र सरायकेला के निदेशक तपन पटनायक को देश के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने छऊ गुरु तपन पटनायक को छऊ नृत्य कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह अवार्ड प्रदान किया। छऊ गुरु तपन पटनायक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छऊ नृत्य पेश कर चुके हैं। उन्होंने कई छऊ नृत्यों की रचना भी की है।

सरायकेला छऊ महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित कराने में भी तपन पटनायक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर खरसावां के कलाकारों ने भी प्रसन्नता प्रकट की है। महिलाओं को सरायकेला छऊ नृत्य कला में लाने में भी तपन पटनायक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।