आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

22 अगस्‍त, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा शाम के 05.00 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 07.40 बजे तक। योग- शोभन सुबह के 10.34 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.53 बजे। राहुकाल- शाम के 05.16 से 06.53 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई अहम फैसला आज ना लें नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। खर्च ज्यादा होगा। व्यापारियों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) निवेश सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में लोग आपका काम खराब करने के लिए दखलअंदाजी कर सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात का योग है। संतान पक्ष का पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान रहेगा। करीबियों से विवाद होने का खतरा है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। इस समय नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सही दिशा में मेहनत करते रहें। सफलता अवश्य मिलेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) धन हानि भी हो सकती है। कुछ परेशानियों की वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। अभी खतरा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक है। पढ़ाई में मन लगेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 22 अगस्त 2021 का राशिफल व्यस्तता रह सकती है मन को जहां तक हो सके शांत बनाकर रखें। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक है। कोई भी फैसला पूरी समझदारी से लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) जिस में सफलता भी मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। कार्यक्षेत्र में मन को एकाग्र रखें। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) संतान को अधिक समय देने की आवश्यकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। निवेश में सावधानी बरतें। फिलहाल जोखिम के आसार दिख रहे हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है तो उसमें आप की स्थिति मजबूत हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। उसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। व्यापारियों का किसी से विवाद हो सकता है। सावधान रहें। निवेश से पहले हर पहलू को अच्छी तरह से समझ लें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) समय व्यतीत कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई समस्या अचानक से उजागर हो सकती है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी लेकिन विवाद होने के भी योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।