मुंबई। टाटा स्टील के अग्रणी स्ट्रक्चरल हॉलो सेक्शन ब्रांड ‘टाटा स्ट्रक्च्यूरा’ ने 3 मार्च, 2021 को टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन व टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा और टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की मौजूदगी में ’नोशन्स ऑफ इंडिया’ डिजाइन प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण लॉन्च किया था।
‘नोशन्स ऑफ इंडिया’ आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों को मुख्यतः वाईएसटी 355 स्टील हॉलो सेक्शन का उपयोग कर भविष्य में भारत की सोच और यात्रा की अनुप्रतीकात्मक मूर्तिकला डिजाइन करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
पांच महीने तक चली इस प्रतियोगिता में 13 देशों के 5200 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और हिस्सा लिया। 575 से अधिक प्रविष्टियों के साथ, सख्त चयन के बाद बनी सूची में भारत के सबसे प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट और इंजीनियर शामिल हैं, जिनमें धनंजय डाके, बालन नांबियार, संजीव कुमार लोहिया, प्रो. के जैसिम, हरिओम गेरा, पी सूर्य प्रकाश, शीला श्री प्रकाश और अनुराग सिन्हा जैसे कुछ प्रमुख नाम हैं।
वाइस प्रेसिडेंट (फ्लैट्स प्रोडक्ट्स) राजीव सिंघल ने कहा, ‘टाटा स्टील एक नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। ’नोशन्स ऑफ इंडिया’ जैसी प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभाशाली आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों को स्टील द्वारा सक्षम संभावनाओं का नवोन्वेषण करने और भविष्य तलाशने के लिए प्रेरित करेगी। फाइनलिस्ट समेत सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रयास के लिए बधाई। मैं इस यात्रा में हमारे साथ भागीदारी करने के लिए प्रतिष्ठित व प्रख्यात जूरी का भी आभार व्यक्त करता हूं।‘
एग्जीक्यूटिव-इनचार्ज (ट्यूब्स) संजय एस साहनी ने कहा, ‘नोशन्स ऑफ इंडिया प्रमुख शहरों में अनुप्रतिकात्मक संरचनाओं के निर्माण के माध्यम से स्टील की बहु-उपयोगिता, शक्ति और सौंदर्य अपील का जश्न मनाने के लिए एक वैश्विक डिजाइन प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता समकालीन वास्तुशिल्प चमत्कारों और कल के अभिनव समाधानों को सक्षम करने के लिए टाटा स्ट्रक्च्यूरा के मिशन को मजबूत करती है। यह देखकर खुशी होती है कि डिजाइन कम्युनिटी चुनौती के लिए आगे आए। हर प्रविष्टि में भारत व इसके विविध रंगों की अभिव्यक्ति देखने को मिली है।‘
निर्णायक मंडल द्वारा चार राउंड के मूल्यांकन के आधार पर बारह प्रमुख डिजाइनों को फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसका खुलासा किया गया। अंतिम विजेताओं की घोषणा 2 अक्टूबर, 2021 को की जाएगी।
फाइनलिस्टों का विवरण
क्रमांक | डिजाइन का नाम | पहला नाम | अग्रणी वास्तुकार |
1 | अग्नि | एक्जीओम इंडिया | अमित शर्मा |
2 | नेशनल यूनिटी पैवेलियन | कोलाबरेटिव आर्किटेक्चर | ललिता थरानी/मुजीब अहमद |
3 | गारलैंड फ्लॉवर्स | हेड स्टूडियो | आदित्य प्रताप सोनी |
4 | ऊर्जा | इनक्यूबिस कंसल्टेंट्स | अमित गुलेरी |
5 | उड़ान | इनक्यूबिस कंसल्टेंट्स | अमित गुलेरी |
6 | कलेक्टिव कैनोपी | जोनाथन बेकर आर्किटेक्ट | जोनाथन बेकर |
7 | द नॉट | मिदूरी आर्किटेक्ट्स | सुरक्षा आचार्य |
8 | बनयान | पदाउक डिजाइन स्टूडियो | मोहम्मद जियाध/मोहम्मद जसीम |
9 | द यान | शैडोलाइट आर्किटेक्ट्स | सुरेश बाबू |
10 | बिलियन इम्प्रेशंस | एन इंडीपेंडेन्ट कोलाबरेशन | नामदेव तल्लुरू/जयाकांत जे के |
11 | चतुरंगा | स्वप्निल जग्जी आर्किटेक्ट्स | स्वप्निल जग्गी |
12 | विंग्स ऑफ फायर | याली आर्ट्स लैब | वेंकटेश आर वाई/ सिद्धार्थ पी टी |