बिहार के गया के हंसराज पब्लिक स्कूल का निदेशक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

देश बिहार
Spread the love

गया। बड़ी खबर बिहार के गया से आ रही है। यहां के हंसराज पब्लिक स्कूल के निदेशक मनीष रुखरियार को दिल्ली की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गया पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर दिल्ली ले जाने की अर्जी दी है।

फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है। मनीष की गिरफ्तारी उसके स्कूल से की गयी है। उनका स्कूल और आवास दोनों एक ही स्थान पर है। स्कूल की ऊपरी मंजिल पर वह अपने परिवार के साथ रहता है। दिल्ली की एक युवती ने लाजपत नगर थाने में खुद के साथ दुष्कर्म किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता एक निजी कंपनी में बड़े पद कार्यरत है।

उस युवती का कहना है कि उसने मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनायी थी। साइट के जरिये बीते दिनों खुद को बिहार की एक राजनीतिक पार्टी का नेता बता कर संपर्क किया। साथ ही मनीष ने युवती के साथ शादी रचाने का वादा किया। इसके बाद मनीष बिहार से दिल्ली मिलने के लिये आया और वह सीआरपीएफ क्वार्टर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।