बच्चियों की शिक्षा से लेकर शादी तक का खर्च उठाएंगे टी साहू

Uncategorized
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। शहर के प्रसिद्ध डेंटिस्‍ट डॉ टी साहू ने तीन बच्चियों के लालन पालन, उच्च शिक्षा के साथ उनकी शादी का खर्च उठाएंगे। अपने 58वें जन्म दिवस के अवसर पर उन्‍होंने यह निर्णय लिया। उन्‍होंने बताया कि गरीब और असहाय की सेवा करने में बेहद आनंद की अनुभूति होती है। कोरोना काल में भी वे निर्भीक होकर रोगियों का इलाज करते रहे।

ये भी पढ़े : झारखंड में मनरेगा से बढ़े ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, जानें कौन जिला अव्व‍ल

डॉ साहू बताते हैं कि उनके जन्म के छह माह बाद उनके पिता और दादा की मृत्‍यु हो गई। मां का पैर टूट गया था। लालन-पालन और पढ़ाई बड़ी कठिनायों में हुई थी। छठी क्लास कक्षा में पढ़ने के दौरान ही खेत में हल भी चलाया करते थे। पढ़ाई के बाद उन्‍हें देश की सेवा करने का मौका मिला। वे थल सेना में शामिल हो गये। वहां 17 साल तक दंत चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा दी।

बीते 2001 से लोहरदगा में दंत रोग से पीड़ित लोगों का इलाज कर रहे है। उन्होंने अपने चिकित्सा केंद्र में अब तक हजारों गरीब रोगियों का मुफ्त इलाज किया है। कई सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते हैं। कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं। झारखंड तेली समाज के मुख्य संरक्षक रहे हैं। उन्होंने कहा एक लड़का सत्यप्रकाश मुंबई में एक्टिंग के क्षेत्र में पहचान बनाने में जुटा है। बेटी आरती और पूजा कुमारी डेंटिस्‍ट है।

ये भी पढ़े : झारखंड आकर फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, जांच के आदेश

डॉ आरती कुमारी ने BDS बंगलोर और MDS गाजियाबाद किया है। वह अपने पिता के साथ उनके जन्म दिवस पर एमएम मार्केट, अपर बाजार स्थित लोहरदगा दंत चिकित्सा केंद्र में आधुनिक उपकरणों के साथ दो दर्जन से ज्यादा रोगियों का मुफ्त इलाज की। मौके पर सरिता कुमारी, पूनम देवी, किरण देवी, रंजीत साहू, बलवीर देव, देवा कुमार साहू, मजीद पवरिया, विनय साहू, मोइन अंसारी नीरज आहार मुख्तार अंसारी, माहिम अंसारी, फरहा परवीन, जमील शाह, प्रीति कुमारी, पंकज कुमार (AXA ब्रांच मैनेजर), उर्मिला देवी, मुरारी महतो आदि मौजूद थे।