अकाउंट बंद होने पर बोले राहुल, ट्विटर निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ने ट्वीटर अकाउंट बंद किये जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ट्वीट हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल रहे हैं। यह हमारे लाखों फॉलोअर्स को नाकार रहे हैं। ट्विटरनिष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं है।

ये भी पढ़े : डॉक्टर्स ने किया चमत्कार, इस शख्स के शरीर में फिट की 5 किडनी

राहुल ने कहा कि मेरे ट्विटर को बंद करके कंपनी हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रही है। ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला है। ये राहुल गांधी पर हमला नहीं है। मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आप उन्हें नकार रहे हो।

राहुल ने कहा कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है। हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। मीडिया पर नियंत्रण है। मुझे लगा कि ट्विटर एक प्रकाश की किरण है, जिस पर हम अपने विचार लिख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, ट्विटर एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं है।

जानकारी हो कि दिल्ली में एक नौ साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार फिर हत्या के मामले के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उसके परिवार से मुलाकात की थी। इसकी तस्वीर राहुल ने ट्विटर पर साझा की थी। इसके बाद उनका अकाउंट पहले सस्पेंड हुआ। बाद में लॉक कर दिया गया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा पार्टी के अन्य कई नेताओं का भी अकाउंट लॉक किया गया। इनमें रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, सुष्मिता देव समेत अन्य कुछ नेताओं का नाम शामिल है।

कांग्रेस द्वारा इस मसले पर लगातार सरकार को घेरा जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के दबाव में ट्विटर द्वारा इस तरह का एक्शन लिया गया है। बीते दिनों यूथ कांग्रेस ने भी दिल्ली में मौजूद ट्विटर के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

ट्विटर ने इस एक्शन पर कहा है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया था। किसी भी नेता ने अपना विवादित ट्वीट डिलीट नहीं नहीं किया है। ट्विटर के द्वारा ये एक्शन NCPCR की शिकायत पर लिया गया है।