श्रमदान से मिली जलजमाव और मच्‍छरों के प्रकोप से मुक्ति

झारखंड सरोकार
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के कैरो प्रखंड के गजनी पुजार टोली के निवासी जलजमाव से परेशान थे। पानी की निकासी की अच्छी व्‍यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा का पानी घरों के आसपास जमा हो जाता था। इससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता था।

लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान की पहल पर ग्रामीणों ने श्रमदान से 400 फीट नाला बना डाला। अब वर्षा का पानी सीधे खेतों तक पहुंच कर कृषि‍ को लाभ देगा। साथ ही, लोगों को जलजमाव और मच्छरों के प्रकोप से मुक्ति‍ मिलेगी।

श्रमदान करने वालों को प्रोत्साहि‍त करने के लिए नई दिल्‍ली की गूंज संस्था की ओर से दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं का कीट प्रदान किया गया। कीट में चावल, दाल, कपड़े, जूते, इत्यादि हैं।

इस अवसर पर संस्था के सचिव सीपी यादव ने कहा कि संस्था सामुदायिक कार्यों को हमेशा बढ़ावा देने देते आ रहा है। इस कड़ी में यह सहयोग दिया गया है। उन्होंने लोगों से कोविड से बचाव के नियम का पालन करते हुए टीकाकरण कराने की अपील की।

इस अवसर पर संस्था के वजीर अहमद, केशव पाठक, मुखिया करमचंद भगत, कुंवर साहू, अनिल कुजूर, विक्रम कुमार उपस्थित थे।