
इस समय अफगानिस्तान की स्थिति बेहद ख़राब है। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्ज़ा है। वहां के लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। अपने देश छोड़ रही एक महिला ने फ्लाइट में एक बच्चे को जन्म दिया। इस ख़बर को सुनने के बाद सभी लोग कह रहे हैं- ये आशा की किरण है।
Independent की एक खबर के मुताबिक, ताज मोह और नूरी अफगानिस्तान को छोड़ कर दूसरे देश जा रहे थे। वो दुबई के ज़रिए बर्मिंघम जा रहे थे, तभी रास्ते में 26 साल की नूरी को लेबर पेन हुआ। दुर्भाग्य से प्लेन में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। ऐसे में फ्लाइट के कर्मचारियों ने मिलकर बच्चे की डिलीवरी करवाई। ये मामला फ्लाइट के अंदर हुआ। उस समय प्लाइट 33 हज़ार फीट की ऊंचाई पर थी। इस वजह से इनके मां-पिता ने इसका नाम हवा रखा है।