दफनाये गये बच्चे के शव को पुलिस ने निकाला बाहर

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। मौत के बाद बच्चे के शव को परिजनों ने दफना दिया था। इसकी भनक लगते पुलिस पहुंची। उसने शव को बाहर निकाला। फिर पोस्टेमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। यह मामला झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़दाग गांव का है।

जानकारी के मुताबिक गांव के एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। शव को दफनाए जाने के बाद कांडी पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को घटना स्थल पर मजिस्ट्रेट बेलासिस केरकेट्टा, कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर रोहित राज सिंह और राहुल पहुंचे। दफनाए गए शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा।

ये खबर भी पढ़े : 7 साल की बच्ची ने किया कमाल, कारनामा जान कर आप भी होंगे हैरान

थाना क्षेत्र के घोड़दाग गांव निवासी अवध यादव का 8 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार सोमवार की शाम नजराही नामक पोखरा में नहाने के लिए गया था। नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों के प्रयास से शव को बाहर निकाला गया था। इसके बाद परिजनों ने चटनिया वन क्षेत्र में शव को दफना भी दिया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद कांडी पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दी। पुलिस इंस्पेक्टर संजय खाखा भी मौके पर पहुंचे थे।