पुलिस को लगातार दूसरे दिन मिली बड़ी सफलता, बिहार-झारखंड का आतंकी इनामी नक्‍सली गिरफ्तार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। हजारीबाग पुलिस ने झारखंड-बिहार का आतंक कुख्यात नक्सली प्रद्युमन शर्मा को 20 अगस्‍त को गिरफ्तार किया। उसके ऊपर झारखंड और बिहार में 90 मामला दर्ज है। वह 25 लाख रुपये का इनामी भी है। गुरुवार को भी बिहार-झारखंड का आतंक और 30 से अधिक पुलिस जवानों का हत्‍यारा इनामी उग्रवादी को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का वरीय कमांडर प्रद्युमन (SAC) अपने दस्ता सदस्यों के साथ चौपारण थाना क्षेत्र के दासी करमा, कोठो, बुकाड़, गरमोरवा, पत्थलगड़वा के क्षेत्र में भ्रमणशील है। उक्त सूचना के आलोक में 18/19 अगस्‍त, 21 की मध्य रात्रि‍ में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) निगम प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।

सर्च अभियान के दौरान समय करीब 06 बजे जब टीम ग्राम कोठो डुमर पहाड़ से नीचे उतर रही थी, तब नाले की तरफ से बेबराटांड के लिए पहाड़ की ओर दो व्यक्ति को आते देखा गया। उक्त दोनों व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख भागने लगे। भागने के क्रम में एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा खदेड़कर दबोचा गया। एक अन्य व्यक्ति जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

ये भी पढ़े : बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड का आतंक, 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का हत्यारा इनामी उग्रवादी आजाद गिरफ्तार

पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता और भागने के संबंध में पूछने पर शुरुआती दौर में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम प्रद्युमन शर्मा उर्फ कुंदन उर्फ साकेत उर्फ लुलहा (ग्राम-रुस्तमपुर, थाना-हलासगंज, जिला जहानाबाद, बिहार) बताया।

पुलिस के मताबिक प्रद्युमन शर्मा BJ SAC का प्रमुख सदस्य है। मगध जोन का सबसे महत्वपूर्ण कमांडर है। ये स्पेशल एरिया कमेटि (SAC) का सक्रिय सदस्य है। ईर्स्टन रिजनल ब्यूरो (ERB) के शीर्ष नेतृत्व से हमेशा संपर्क में रहा है। यह ERB एवं BJ SAC के महत्वपूर्ण सम्मेलनों में शामिल रहा है। प्रद्युमन वर्ष, 1996 से माओवादी के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहा है। मगध जोन के विभिन्न कांडों में इनकी संलिप्ता रही है।

पुलिस के मुताबिक मगध जोन में इसके ऊपर बिहार एवं झारखंड में करीब 90 से अधिक उग्रवादी कांड दर्ज है। उसपर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख और बिहार सरकार द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह मगध जोन का सबसे प्रमुख सदस्य है और इसकी गिरफ्तारी के बाद पूरा मगध जोन और बिहार एवं झारखंड के लिए यह एक महत्वपूर्ण सफलता है। इसकी गिरफ्तारी होने से उग्रवादियों का मनोबल गिरेगा। इनका आर्थिक तंत्र भी कमजोर पड़ेगा। इसकी गिरफ्तारी होने से संगठन के विस्तार को भी निश्चित रूप से धक्का लगेगा। मगध जोन (बिहार एवं झारखंड) पूरी तरह से भाकपा माओ के प्रभाव से मुक्त हो जायेगा।

प्रद्युमन के विरूद्व हजारीबाग में 03 कांड दर्ज

चौपारण थाना कांड (संख्या-279 / 19, दिनांक 10.08.2019) : इसमें ग्राम भदेल के पास पुलिस एवं भाकपा (माओ०) के बीच मुठभेड़ हुई थी। इनका एक सदस्य लालदास मोची मुठभेड़ में मारा गया।

वर्ष 2018 के एक अन्य काउंटर उक्त उग्रवादी द्वारा बक्सा डेम से चैथी तक लगे नहर निर्माण कंपनी लोर्ड इन्फ्राकॉम प्राइवेट कम्पनी के दैहर साईड में स्थित मिक्सर मशीन, पानी टैंकर, ट्रैक्टर को आग लगा दिया गया था। इस संदर्भ में चौपारण थाना कांड (संख्या – 263 / 18, दिनांक 20.10.2018) दर्ज किया गया है।

वर्ष 2016 में ग्राम अम्बातरी में घर में विस्फोट एवं घर का बाहर खड़े ट्रैक्टर को जला दिया गया था। इस संदर्भ में चौपारण थाना कांड (संख्या-112/16. दिनांक 30.06.2016) दर्ज है।

सर्च अभियान टीम में शामिल सदस्य

नेतृत्वकर्ता अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), हजारीबाग, निगम प्रसाद

द्वितीय कमान अधिकारी 22Bn CRPF के अजीत कुमार

सहायक समादेष्टा B-Coy 22Bn CRPF दुर्गेश कुमार

सहायक समादेष्टा E-Coy 22Bn CRPF मनोज कुमार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही नाजीर अख्तर

पुलिस निरीक्षक, रोहित कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, हजारीबाग

पु०अ०नि० बिनोद तिर्की, थाना प्रभारी, चौपारण

स०अ०नि० सहदेव मुंडा, चौपारण थाना

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग QRT टीम

B-Coy 22Bn CRPF, E-Coy 22Bn CRPF

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग QRT टीम