मल्टी मीडिया प्रदर्शनी को लेकर स्‍कूलों में प्री-पब्लिसिटी प्रोग्राम

झारखंड
Spread the love

  • विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

रांची। केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची के तत्‍वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव पर 28 अगस्त से रांची विवि परिसर स्थित दीक्षांत मंडप में 5 दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

इस क्रम में 27 अगस्‍त को प्री पब्लिसिटी प्रोग्राम के तहत बरियातू के करमटोली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय एवं बरियातू रोड के सेंट्रल एकेडमी में बच्चों के बीच चित्रांकन रंगोली और निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया।

साथ ही हर घर तिरंगा 8 साल सुशासन एवं आजादी का अमृत महोत्सव को याद करते हुए बच्चों के लिए पेंटिंग, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद के तकनीकी सहायक राज किशोर पासवान ने जानकारी दी। अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित कर जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने बिरसा मुंडा, सिद्धो कान्हो, फूलो झानो, तेलंगा खड़िया जैसे झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी बताया।

इस मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय की प्राचार्या शुफिया खातून, शिक्षिका संगीता कुमारी,  संगीता टोप्पो, डॉ एके लाल एवं श्रीमती मुन्नी तोपों आदि उपस्थित थे। सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य सूतापा भट्टाचार्य, शिक्षिका पल्लवी कुमारी, लक्की कुमारी, श्वेता फरीदा, अंकिता चौरसिया, मोहम्मद आमिर सैंडल आदि उपस्थित थे।

कल मुख्य कार्यक्रम के दौरान सभी को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय और झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों, आजादी क्वेस्ट, ऑनलाइन मोबाइल गेम्स आदि के बारे में रोचक जानकारी दी जाएगी।