जमशेदपुर। हर साल ध्यानचंद की जयंती दिवस यानी 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद अब तक के सबसे महान हॉकी खिलाड़ियों और ओलंपियंस में से एक थे।
मेजर ध्यानचंद ने भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किये। उन्हें गेंद पर उनके शानदार नियंत्रण के लिए ‘द विजार्ड’ या ’द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता है।
वे साल 1933 में एक प्रदर्शनी हॉकी मैच खेलने के लिए जमशेदपुर का दौरा किया। ध्यानचंद की टीम ने 06-01 गोल से यह मैच जीता। इसमें ध्यानचंद ने तीन गोल किये थे।