महालीग के पहले दिन 10 फ्रेंचाइजी ने खरीदे 74 खिलाड़ी; 15.25 करोड़ में बिके ईशान किशन

खेल देश
Spread the love

नई दिल्ली। महालीग के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की दो दिवसीय बोली का आज आखिरी दिन है। शनिवार को 10 फ्रेंचाइजी ने कुल 74 खिलाड़ियों को खरीदा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं।

मुंबई इंडियंस ने किशन को 15.25 करोड़ में खरीद लिया है। ईशान किशन के बाद गेंदबाज दीपक चाहर सबसे महंगे साबित हुए। उन्हें 14 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा है। 70 लाख में दिल्ली के लिए खेलने वाले आवेश खान को इस बार 10 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा है।