रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की धनबाद महानगर समिति को भंग कर दिया गया है। इसकी जगह संयोजक मंडली गठित की गई है। यह तत्काल प्रभाव से लागू है। इसका आदेश पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने जारी कर दिया है।
महासचिव ने जारी आदेश में लिखा है कि केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर धनबाद महानगर समिति को भंग कर दिया गया है। इसकी जगह 6 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया है, जो धनबाद जिलाध्यक्ष की देख-रेख में कार्य करेगी।
ये भी पढ़े : झामुमो की पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी भंग, संयोजक मंडली गठित
सयांजक मंडली में रमेश टुडू, पवन महतो, डॉ नीलम मिश्रा, सुखलाल मरांडी, कसारी मंडल और जग्गु महतो शामिल हैं। नवनियुक्त संयोजक मंडली के सदस्यों की नियुक्ति पत्र निर्गत होने के समय से ही तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
महासचिव ने संयोजक मंडली को निर्देश दिया है कि धनबाद महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों का गठन/पुनर्गठन अगामी एक माह के अंदरर करें। केंद्रीय कार्यालय को पूर्ण वार्ड समितियों की सूची (संपर्क संख्या, व्हाट्सएप नंबर, ईमेल सहित) समर्पित करेंगे, ताकि धनबाद महानगर समिति का गठन किया जा सके।