सोमवारी पर प्राचीन शिव मंदिर में रहा पहरा, श्रद्धालुओं में आक्रोश

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। श्रावण माह की दूसरी सोमवारी बीत गई। इस दिन जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। विश्व कल्याण की कामना की। हालांकि इस दौरान खखरता स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सन्‍नाटा पसरा रहा। श्रद्धालु आने के बाद भी न‍िराश होकर लौटते रहे। अख‍िलेश्‍वर धाम में पुलिस जवानों का पहरा था। इससे श्रद्धालु आक्रोशि‍त हैं।

सोमवारी पर सुबह होते ही छतरबगीचा स्थित स्वयंभू महाराज के मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लग गयी थी। जिले में सुबह से देर शाम तक पूजा, आरती, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।

ढोढहाटोली स्थित मंगलदेव कालोनी में पूजा अर्चना के बाद नवयुवकों द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया। नवनिर्मित मंंद‍ि‍र का कार्य लगातार प्रगति पर है। मंंद‍िर प्रांगण के फर्स्ट फ्लोर पर 20’×28′ में टाईल्स शत्रुध्न तिर्की, आलोक वर्मा, आनंद कुमार एवं रिंकू वर्मा के सौजन्य से लगाया गया है। यहीं, सांध्यकाल में गुप्तेश्वर नाथ सिंह उर्फ व्यास जी, आनंद पांडेय की कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़े : OMG घनी आबादी वाले क्षेत्र में अचानक गिरा हिंडाल्‍को का बॉक्‍साइट पत्‍थर भरा बोकेट

कार्यक्रम को सफल बनाने में भीम शाहदेव, रामखेलावन गुप्ता, पंकज कुमार अग्रवाल, सुबोध कुमार सिन्हा, कुणाल कुमार शर्मा, विकाश कुमार साहू, सुशील पटनायक,अंकित वर्मा, मंजू सोनी, बिंदिया देवी, सरस्वती देवी, भारती देवी, लीला देवी, रेणु देवी, वैष्णवी सोनी, भानु प्रसाद तांती, काजल देवी, सोनी देवी, जया गुप्ता, निधि, प्रभा शर्मा, प्रभा गुप्ता आदि का योगदान रहा।

प्राचीन शिव मंदिर

हालांकि इस दौरान खखरता स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सन्‍नाटा पसरा रहा। इस मंदिर सहित भंडरा क्षेत्र के सभी मंदिरों में प्रशासन एवं पुलिस का कड़ा पहरा रहा। प्रशासन और पुलिस के जवानों भंडरा के अखिलेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं पर पैनी निगाह जमाए हुए थे। सरकार और जिला प्रशासन की दोहरी नीति से लोगों में आक्रोश है। उन्‍होंने कहा कि अन्‍य धार्मिक स्‍थलों की तरह यहां भी भक्‍तों को पूजा-अर्चना करने की इजाजत देनी चाहिए। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के मद्देनजर मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश की इजाजत नहीं है। इसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया।