
रांची। झारखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। इसके कारण राज्य के विभिन्न जिलों में अगले चार दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 09 अगस्त को दी।
10 अगस्त
उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
11 अगस्त
राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
12 अगस्त
राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
13 अगस्त
राज्य क उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।