ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की वेबसाइट लांच, ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू

देश नई दिल्ली
Spread the love

नयी दिल्ली। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की नई वेबसाइट लांच की गयी। जीकेसी के सौजन्य से आजादी का अमृत महोत्सव के शुभांरभ पर ‘भारतीय सशस्त्र सेनाएं-राष्ट्र का गौरव’ विषयक परिसंवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वेबसाइट लांच करने के ऑनलाइन सदस्यता अभियान की भी विधिवत शुरुआत की गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत जीकेसी राजस्थान कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास सक्सेना के साथ सभी लोगों ने जन-गण- मन गीत प्रस्तुत कर की। इसके बाद नई वेबसाइट का अनावरण ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया। ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने की। ऑनलाइन सदस्यता अभियान का आगाज डिजिटल-प्रकोष्ठ के ग्लोबल अध्यक्ष आनंद सिन्हा, राजस्थान के अध्यक्ष अनुराग सक्सेना और कर्नाटक के अध्यक्ष डॉ कुमार मान्वेन्द्र ने किया।

कार्यक्रम का संचालन अनुराग सक्सेना ने किया। उन्होंने देश-प्रेम की भावना से ओतप्रोत कविताओं के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का संचार किया। कार्यक्रम में सह संचालक की भूमिका में बिहार कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अखौरी योगेश कुमार मौजूद थे। परिसंवाद सत्र में मेजर जनरल अनुज माथुर ने युद्द के संस्मरण साझा किये। उन्होंने भारतीय सेना के शानदार सफर पर अत्यंत मर्मस्पर्शी प्रस्तुति दी। वायुसेना के पूर्व अधिकारी ग्रुप कैप्टेन आशीष अम्बष्ठा एवं नौसेना अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने भी अपने कार्यकाल एवं लड़े गए युद्ध के अनुभव पर चर्चा की। धन्यवाद पूर्व सैनिक राजकुमार सक्सेना ने किया।

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारतीय सेना के तीनों अंगों का अतुलनीय योगदान हम कभी भूल नहीं सकते। श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा कि वीर जवानों की शहादत और कुर्बानियों के कारण ही हम सबों को आजादी मिल सकी है। पूरा देश वीर जवानों की वीरता, साहस, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है।हर भारतीय शहीद का कर्जदार है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत गीत गाकर लोगों ने समां बांध दिया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में  सारेगामापा की रनर अप शालिनी श्रीवास्तव, झारखंड कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष और गजल गायिका मृणालिनी अखौरी, आस्था सक्सेना, कला- संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के उपाध्यक्ष दिवाकर वर्मा, विकास सक्सेना, पुल्कित सक्सेना और बाल कलाकार सरनावो प्रीतीश शामिल रहे।

जीकेसी की नई वेबसाइट निर्माण में डिजिटल-तकनीकी प्रकोष्ठ के ग्लोबल अध्यक्ष आनंद सिन्हा, ग्लोबल महासचिव सौरभ श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, रूपेश वर्मा, सूरज श्रीवास्तव, उपासना सहाय, उत्कर्ष आनंद और अभिमन्यु श्रीवास्तव ने भूमिका निभायी।

आनंद सिन्हा ने बताया वेबसाइट का शुभारंभ हुआ। www.gkcindia.org के माध्यम से कायस्थ समाज और ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ हीं आज से ‘जीकेसी डिजिटल मेंबरशिप कैंपेन’ की भी शुरुआत हो गई। मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि वेबसाइट पर कार्यक्रम से जुड़ी सभी खबरें और कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जायेगी। आने वाले दिनों में मेट्रोमोनियल और जॉब पोर्टल को भी शामिल किया जायेगा।