राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाने की कवायद

झारखंड
Spread the love

  • सिरमटोली चौक से वाया राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन तक बनेगा फ्लाईओवर
  • नेवरी-कोकर चौक-नामकुम तक फोरलेन का प्रस्ताव, सीएम ने देखा प्रजेंटेशन

रांची। झारखंड की राजधानी रांची को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पथ निर्माण विभाग ने कवायद शुरू की है। विभाग द्वारा 5 अगस्त को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रांची शहर के दो महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर फ्लाईओवर और फोरलेन बनाने से संबंधित प्रस्ताव पर प्रजेंटेशन दिया गया।

विभाग के सचिव सुनील कुमार ने प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से रांची शहर के प्रस्तावित सिरमटोली चौक से वाया राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन तक फ्लाईओवर का निर्माण एवं नेवरी-कोकर चौक-नामकुम रोड को फोरलेनिंग किये जाने संबंधित कार्य योजना की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री प्रजेंटेशन से अवगत होते हुए उक्त दोनों रोड के निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख पथ निर्माण विभाग मुरारी भगत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।