उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई से खत्म हो जाएंगे ये पुराने क़ानून, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार वर्षों पुराने कई कानून खत्म करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि गृह विभाग समेत प्रदेश के 13 विभागों के निष्क्रिय हो चुके 48 पुराने कानूनों को खत्म करने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने शासन के अधिकारियों को ऐसे सभी कानूनों की छटनी करने के लिए निर्देश दिए थे, जिनका अब उपयोग नहीं बचा है या फिर उस में भारी बदलाव की जरूरत है। मिली जानकारी के मुताबिक इसी सप्ताह 31 जुलाई को यह कानून खत्म किए जाएंगे। इन कानून खत्म करने के लिए सरकार इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखेगी।

किस विभाग के कितने कानून हो चुके निष्क्रिय

  • बिजली विभाग: 18
  • वन विभाग: 7
  • खाद्य एवं नागरिक आपुर्ति: 7
  • आबकारी विभाग: 3
  • पंचायती राज विभाग: 3
  • हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग: 2
  • उच्च शिक्षा विभाग: 2
  • गृह विभाग: 2
  • आवास विभाग: 2
  • राजस्व विभाग: 2
  • मत्स्य विभाग: 1
  • सिंचाई एवं जल संसाधन: 1
  • परिवहन विभाग: 1