झारखंड की तनु प्रिया को मिला मिस एशिया कोलकाता बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की तनु प्रिया को मिस एशिया कोलकाता बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड से नवाजा गया। दस जुलाई को हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने 30 भारतीय सुंदरियों को पीछे छोड़ अवार्ड अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में अवार्ड हासिल कर प्रिया ने झारखंड का नाम पूरे देश में गौरवांवित किया है। तनु प्रिया को मिस एशिया कोलकाता 2021 के लिए पैजेट शो में बेस्ट स्माइल अवार्ड भी प्राप्त हुआ।

इस प्रतियोगिता की जूरी सदस्यों में मिस बंगाल टीन रह चुकी अनुष्का घोष, भारतीय शास्त्रीय नर्तक गुरु कोहिनूर सेन, ज्योति मिश्रा और मानवाधिकार कोलकाता के प्रमुख तनवीर खान शामिल थे। प्रतियोगिता में इंट्रेडकशन, टैलेंट और प्रश्नावली जैसे राउंड हुए। इसमें पूरे भारत से तीस प्रतियोगियों का फाइनल के लिए चयन हुआ। आखिरी राउंड में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तनु प्रिया विजेता बनी।

बता दें कि तनु प्रिया झारखंड के हजारीबाग की रहने है। उसने रांची स्थित डिजाइन पाठशाला से निफ्ट की तैयारी कर फैशन-डिजाइन की ग्लैमर दुनिया में कदम रखा। शुरुआत निफ्ट कोलकाता से की।

डिजाइन पाठशाला और अविशा डिजाइन स्टूडियो के फैशन टेक्नोलॉजि‍स्ट/डायरेक्टर आर अजय और उनकी टीम ने इस सफलता के लिए तनु प्रिया को बधाई दी। उन्होंने बताया कि तनु शुरू से ही क्रिएटिवि‍टी और फैशन के प्रति जुनून रखने वाली विद्यार्थी रही है।

तनु प्रिया ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षक-शिक्षिका और डिजाइन पाठशाला को दिया। डिजाइन पाठशाला के डिजाइनर मेंटऑरस, एक्सेसरीज डिजाइनर स्नेहा (मुंबई), फैशन डिजाइनर अंकिता (इटली), फैशन टेक्नोलॉजि‍स्ट स्वस्तिका मैटी (कोलकाता) ने तनु प्रिया को बधाई दी। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डिजाइन पाठशाला के डायरेक्टर ने कहा कि हम बच्चों के क्रिएटिव स्किल के साथ सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। जिससे वे फैशन-डिजाइन की ग्लैमरस दुनिया में नाम और शोहरत कमाएं। झारखंड का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें।