नये राज्यपाल रमेश बैस आज लेंगे शपथ

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। नये राज्यपाल रमेश बैस बुधवार यानी 14 जुलाई को दोपहर 1.45 बजे राजभवन परिसर स्थित बिरसा मंडप में झारखंड के 10वें गर्वनर के रूप में वे शपथ लेंगे। उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन शपथ दिलायेंगे।

बतातें चलें कि राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई की शाम रांची पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथलेश ठाकुर, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्रीमती जोबा मांझी भी मौजूद थे।

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, रांची उपायुक्त छवि रंजन, एसएसपी सुरेंद्र झा तथा अन्य उपस्थित थे।