विभिन्न समितियों का गठन करेगी ईसीआरकेयू, युवाओं को देगी प्रशिक्षण

बिहार
Spread the love

पटना। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय पदधारियों की बैठक 17 जुलाई, 2021 को पटना स्थित जेपी ट्रेड यूनियन सेंटर में हुई। इसमें सांगठनिक गतिविधियों और लेखा जोखा पर सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सह धनबाद मंडल के पीएनएम प्रभारी डीके पाण्डेय ने की। बैठक में पूर्व मध्य रेलवे के सभी मंडलों के ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय पदधारियों ने भाग लिया।

यूनियन की सक्रियता और सांगठनिक कार्यों में वृद्धि, सभी शाखाओं की सदस्यता बढ़ाने, शाखाओं के लेखा जोखा को मजबूत करने आदि मुद्दों पर सदस्यों ने अपने विचार रखे। सदस्यों द्वारा रखे गये विचारों और सलाहों पर महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने अपनी बात रखीं। यूनियन का लेखा जोखा केंद्रीय कोषाध्यक्ष ओपी शर्मा ने प्रस्तुत किया।

यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि उक्त बैठक में मो ज्याउद्दीन, एसएसडी मिश्रा, बिंदु कुमार, आरके मंडल, संजय कुमार मंडल, वीरेंद्र कुमार यादव, केदार प्रसाद, ओमप्रकाश, मनीष कुमार, केके मिश्रा, पीके मिश्रा, बीबी पासवान, मनोज कुमार पाण्डेय, श्रीमती मृदुला कुमारी, एसके भरद्वाज, चंद्र शेखर सिंह आदि उपस्थित हुए। अपने विचार रखे। मौके पर कई निर्णय लिये गये।

ये निर्णय लिए गए

  1. सभी शाखाओं में युवा समिति, महिला समिति और इंडस्ट्रियल काउंसिल का गठन किया जाय।
  2. सभी मंडलों में युवाओं को ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण दिया जाय।
  3. शाखा स्तर पर शाखा परिषद की नियमित बैठक की जाय। इसमें कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाई जाए। उनकी समस्याओं को संकलित कर उनका उचित फोरम पर निराकरण कराया जाए।
  4. कोरोना आपदा के आगामी खतरे को देखते हुए रेलवे के मंडलीय अस्पतालों में ऑक्सीजन और उचित संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।