अंधविश्वास में आकर पूरे गांव ने कर लिया धर्म परिवर्तन, 1 साल में सैकड़ों हिंदू बन गए ईसाई

बिहार
Spread the love

गया। बिहार के गया जिले में चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अचानक लोगों ने ईसाईयों की ओर से आयोजित प्रार्थना सभा में जाना शुरू कर दिया और फिर धीरे-धीरे पूरी बस्ती के लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया।

मामला जिले के नगर प्रखंड के नैली पंचायत के बेलवादीह गांव का है, जहां खास लोगों की बस्ती है। इस बस्ती में एक साल पहले तक सब कुछ ठीक था। फिर धीरे-धीरे पूरी बस्ती के लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। बस्ती में रहने वाले 25 हिंदू परिवारों ने सहर्ष ईसाई धर्म अपना लिया और अब वे इस धर्म का ही पालन कर रहे हैं। दरअसल, बीते साल बस्ती में रहने वाली महिला केवला देवी के बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। डॉक्टरों से हार करने के बाद ईसाई धर्म के कई लोग बस्ती पहुंचे और उसके बेटे को नीर दिया, जिससे वह स्वस्थ हो गया। ये देख खास बस्ती के अन्य परिवारों में भी ईसाई धर्म के प्रति रुचि बढ़ती गई।

धर्म परिवर्तन कर चुके एक व्यक्ति ने बताया कि ऐसे भी महादलित होने के कारण हिंदू मंदिरों में जाने पर रोक था। लेकिन ईसाई धर्म में ऐसा कुछ नहीं है। धर्म परिवर्तन कर चुकी महिलाएं बताती हैं कि जब वे प्रार्थना सभा में जाती हैं तो स्नान कर बिना श्रृंगार और सिंदूर के जाती हैं। जबकि अन्य दिन वे सिंदूर लगाती हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने लालच देकर या जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य नहीं किया है। बल्कि उन्होंने स्वेच्छा से हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाया है।