ब्रेकिंग : JAC बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। JAC 12वीं का परिणाम आज जारी कर दिया गया। स्टूडेंट्स अपने नतीजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jac.nic.in पर देख सकते हैं। परीक्षा की बजाए सीधे प्रमोट करने की वजह से झाखंड बोर्ड इस बार टॉपर की लिस्ट नहीं जारी करेगा। इंटरमीडिएट के लिए करीब 3.30 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in , jacresults.com पर विजिट करना होगा।
यहां पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

यहां याद दिला दें कि JAC ने गुरुवार को 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी किया था। 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 433571 छात्रों में से 415924 परीक्षार्थियों को पास घोषित किया गया है।