धरना दे रही महिला को पांच घंटे में मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, जाने पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

रामगढ़। रामगढ़ की एक महिला को जब 70 दिन के बाद भी पति के निधन पर मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला, तो धरना देने पर विवश होना पड़ा। रामगढ़ कैंट छावनी परिषद कार्यालय के समक्ष पूर्व विधायक शंकर चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इसमें कई समाजसेवी मौजूद थे। मौके पर पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि स्व. पिंटू करमाली की पत्नी 70 दिनों से छावनी परिषद कार्यालय का चक्कर काट रही है। वह अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटकते हुए मेरे पास दुखड़ा लेकर आयी।

धरने पर बैठे पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक पिंकी देवी को मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठे पूर्व विधायक शंकर चौधरी को छावनी परिषद के सीओ ने धरना स्थल पर पहुंचकर स्व. पिंटू करमाली का मृत्यु प्रमाण पत्र उसकी पत्नी पिंकी देवी को सौंपा। धरने पर अध्यक्ष झारखंड प्रदेश चरण केवट, जिला संयोजक आंदोलन कारी महाबीर मुंडा, आदित्य सिंह, सुनील कुमार महतो, नारायण महतो, अभय सिंह, भगवान साहू, सूरज प्रसाद, अशोक साहू, किशोरी केवट, रामेश्वर महतो, यदुनंदन चौधरी, बीरेंद्र कुमार समेत कई लोग शामिल थे।